फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ई-गाड़ियां अब 30 मिनट में होंगी चार्ज, निगम को मिलेंगे दस और वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बालूगंज में स्थापित ई-चार्जिंग स्टेशन तैयार, शहर की सफाई व्यवस्था सुधरेगी
विज्ञापन

समय पर कूड़ा उठाने पहुंचेंगी गाड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में सफाई व्यवस्था अब पहले से बेहतर होगी। यही नहीं इस पर होने वाला खर्च भी अब कम हो जाएगा। इसके लिए नगर निगम को दस और इलेक्ट्रिक वाहन मिलने जा रहे हैं। एक कंपनी ने निगम को सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत दस नए इलेक्ट्रिक वाहन देने का फैसला लिया है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभी निगम के पास 12 ई-वाहन हैं जिन्हें शहर में कूड़ा उठाने के लिए तैनात किया गया है।
इसके अलावा बालूगंज में नगर निगम का आधुनिक चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। करीब चार लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए 30 किलोवॉट के इस स्टेशन पर अब महज 30 मिनट में ही निगम की इलेक्ट्रिक गाड़ियां चार्ज हो सकेंगी। अभी नगर निगम ने लालपानी में अपना चार्जिंग स्टेशन बनाया है। इसमें एक वाहन की चार्जिंग के लिए करीब पांच से छह घंटे लग जाते थे। इसके चलते निगम की इलेक्ट्रिक गाड़ियां कई दिन तक चार्जिंग स्टेशन पर ही खड़ी रहती थीं। वार्डाें में समय पर कूड़े के वाहन नहीं पहुंचने से सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। अब इसमें सुधार आएगा। नगर निगम के अनुसार शहर में कचरा ढोने के लिए अभी 40 से ज्यादा वाहन लगाए गए हैं। इनमें कुल 12 ई वाहन हैं। अब जल्द ही इनकी संख्या 20 से ज्यादा हो जाएगी। इससे निगम का डीजल खर्च काफी कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयार है चार्जिंग स्टेशन : निदेशक
नगर निगम के प्रोजेक्ट निदेशक धीरज चंदेल ने कहा कि बालूगंज में चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार है। इसे शुरू कर दिया गया है। इससे अब 30 मिनट में ही गाड़ी चार्ज हो सकेगी। निगम को सीएसआर के तहत दस और वाहन भी मिलने वाले हैं। इसकी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें