फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला-रिकांगपिओ ग्रीन कॉरिडोर पर इलेक्टि्रक वाहनों की चार्जिंग सुविधा शुरू

Wed, 06 Mar 2024 11:04 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

आईओसीएल (इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड) ने शिमला के घंडल पेट्रोल पंप के बाद ज्यूरी पेट्रोल पंप पर इलेक्टि्रक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर दिया है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक वाहन - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला-रिकांगपिओ ग्रीन कॉरिडोर पर इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग सुविधा शुरू हो गई है। आईओसीएल (इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड) ने शिमला के घंडल पेट्रोल पंप के बाद ज्यूरी पेट्रोल पंप पर इलेक्टि्रक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर दिया है। शिमला में परिवहन निदेशालय के अलावा कई अन्य स्थानों पर भी ई-वाहनों के लिए चार्जिंग सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में शिमला से रिकांगपिओ जाने वाले लोग अब आसानी से अपने इलेक्टि्रक वाहनों का इस्तेमाल कर सकेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने परवाणू सोलन शिमला नारकंडा रिकांगपिओ काजा लोसर ग्रीन कॉरिडोर घोषित किया है। पहले चरण में शिमला से रिकांगपिओ के बीच ई-वाहनों के लिए चार्जिंग सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। आईओसी अब सोलन पेट्रोल पंप पर भी चार्जिंग स्टेशन लगाने की तैयारी कर रहा है। आईओसी के क्षेत्रीय प्रबंधक इंद्र लाल नेगी ने बताया कि शिमला से ज्यूरी 140 किलोमीटर है और ज्यूरी से रिकांगपिओ करीब 100 किलोमीटर है। ऐसे में शिमला से रिकांगपिओ तक इलेक्टि्रक वाहन आसानी से आवाजाही कर सकते हैं। आईओसीएल नारकंडा के पास बद्राश पेट्रोल पंप पर भी जल्द ही ई-चार्जिंग स्टेशन की सुविधा उपलब्ध करवाने वाला है।

सरकार की ओर से घोषित परवाणू-सोलन-शिमला-नारकंडा-रिकांगपिओ-काजा लोसर ग्रीन कॉरिडोर पर ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ज्यूरी में आईओसी ने चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर दिया है। शिमला शहर में भी ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित हो चुके हैं। आईओसी के अलावा, एचपीसीएल और बीपीसीएल भी ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर रही है।- नरेश ठाकुर, सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें