छावनी परिषद सुबाथू के कनिष्ठ अभियंता को सीबीआई की टीम ने दिल्ली के एक ठेकेदार की शिकायत पर 70 हजार रिश्वत मांगने के आरोप में परवाणू के नजदीक गिरफ्तार किया था। इसके बाद गुड़िया रेप केस के चलते लंबे समय तक सीबीआई कोर्ट में चार्जशीट दायर नहीं कर पाई।
इसके बाद छावनी परिषद में जेई के निलंबन को रद्द करने पर भी विचार विमर्श किया जा रहा था। हालांकि सीबीआई ने समय-समय पर छावनी परिषद का दौरा कर दस्तावेज खंगालने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
लेकिन बीते दिनों सीबीआई कोर्ट में अमरीश जौली के खिलाफ चार्जशीट दायर होने के बाद छावनी परिषद में होने वाली बोर्ड बैठक में राहत की उम्मीद भी खत्म हो चुकी है।
एक और ठेकेदार कड़ी से जुड़ा
ठेकेदार से रिश्वत की रकम वसूलने के आरोपों में सुबाथू छावनी परिषद के एक और ठेकेदार का नाम भी इस कड़ी से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि ठेकेदार को मोहरा बनाकर दिल्ली के ठेकेदार से रिश्वत का जाल बुना गया था। सीबीआई की एफआईआर के तहत ठेकेदार और आरोपी के बीच फोन पर हुई रिश्वत मांगने की रिकॉर्डिंग भी की है।