फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैप्सली स्कूल के स्टूडेंट्स ने दिखाया कला का हुनर

Sun, 27 Jul 2014 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
यूथ एनलाइटनिंग द सोसाइटी संस्था ने गेयटी थियेटर में स्टूडेंट्स की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए इंटर स्कूल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। नृत्य, नाटक, कोलाज मेकिंग, क्लोथ पेंटिंग, फोटोग्राफी जैसे मुकाबलों में नौ स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


चैप्सली स्कूल को ओवरऑल विजेता घोषित किया गया जबकि सेंट एडवर्ड स्कूल दूसरे और मोनाल पब्लिक स्कूल को तीसरा पुरस्कार दिया गया। रोटरी क्लब शिमला के अध्यक्ष संजय सूद और स्वयं सेवी सर्वजीत सिंह बॉबी ने विजेता स्कूलों और बच्चों को पुरस्कार देकर नवाजा।

समूह नृत्य में डीएवी न्यू शिमला ने पहला, चैप्सली स्कूल ने दूसरा, नाटक में सेंट एडवर्ड पहले और चैप्सली स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। फोटोग्राफी में चैप्सली स्कूल की अमत्य ने पहला, सेंट एडवर्ड स्कूल के सुमित गुप्ता ने दूसरा, ऑकलैंड हाउस स्कूल की दीक्षा वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


क्लोथ पेंटिंग मुकाबले में डीएवी न्यू शिमला की छवि ने पहला, ऑकलैंड की श्रेया सूद ने दूसरा, चैप्सली के हितेश पांजटा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कोलाज मेकिंग में चैप्सली की निकिता और चंद्र प्रकाश ने पहला, दयानंद पब्लिक स्कूल के तन्मय और तशमीत सिंह ने दूसरा, सरस्वती पेराडाइज स्कूल संजौली की आतिशा और प्रीति ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया।

यस संस्थान के अध्यक्ष रमन नागपाल ने बताया कि उनकी संस्था सात साल से इस तरह का आयोजन करती आ रही है। इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था के जश्न जीत, लक्ष्य, अक्षिता, रजत, प्रतिभा, आंचल, शिवम, कर्ण ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें