चंडीगढ़, धर्मशाला, कुल्लू सहित अन्य स्थानों से शिमला आने वाले पर्यटक टुटीकंडी क्रॉसिंग पार्किंग में अपने वाहन खड़े कर सकते हैं। यहां से एचआरटीसी की बसें नियमित अंतराल पर शिमला शहर की ओर आएंगी। पर्यटक के वाहनों के शिमला शहर में प्रवेश पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी।