फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजातों को सूट-बूट, मलमल का कपड़ा और मच्छरदानी देगी सरकार

Thu, 29 Nov 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना के तहत दिसंबर से सूबे के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त बेबी किट मिलना शुरू हो जाएंगी। प्रदेश सरकार ने इसके लिए टेंडर फाइनल कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
इसी सप्ताह एग्रीमेंट के बाद अब सप्लाई ऑर्डर जारी किया जाना है। इस योजना के तहत हर वर्ष एक लाख शिशुओं को लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
सरकार ने बेबी किट में 15 चीजें शामिल की गई हैं। नवजातों को एक सूट, बनियान की जोड़ी, मलमल का कपड़ा, दस्ताने की जोड़ी और पैर के लिए बुटीज, मसाज तेल, तोलिया, 6 नैपीज, मच्छरदानी, कंबल और एक खिलौना दिया जाएगा।

4 of 6
माताओं के लिए टुथपेस्ट और टुथ ब्रश, नहाने का साबुन, वैसलीन और सेनेटाइज मिलेगा। इनकी कीमत 1500 रुपये के आसपास है। बजट भाषण की इस योजना को बीते महीने मंत्रिमंडल से मंजूरी मिली थी।
विज्ञापन

5 of 6
प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018-19 में इस योजना के लिए 15 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने बताया कि योजना को शुरू करने की औपचारिकताएं लगभग पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग से जो घोषणाएं की हैं, उनमें से 90 फीसदी योजनाओं पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें