फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी के कॉन्वेंट स्कूलों के समय में होगा बदलाव

Sat, 22 Aug 2015 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला शहर में एक सितंबर से कान्वेंट स्कूलों का टाइम बदल जाएगा। शिमला शहर की परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाने और सुरक्षित यातायात बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने शहर के कान्वेंट स्कूलों के समय में आंशिक बदलाव किया है।
विज्ञापन


शहर में यातायात के प्रमुख दबाव वाले स्थानों पर स्थापित इन स्कूलों के सुबह खुलने और बंद होने के समय में यातायात समन्वय के मुताबिक बदलाव किया गया है। प्रशासन का दावा है कि इससे बच्चों के साथ आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने कहा कि सेंट एडवर्ड स्कूल का खुलने का समय सुबह आठ बजे और बंद करने का समय दोपहर 2.10 बजे होगा। लॉरेटो कान्वेंट ताराहॉल सुबह 8.30 बजे खुलेगा और दोपहर 2.45 पर बंद होगा। कॉन्वेंट ऑफ जीजस मैरी नवबहार का सुबह खुलने का समय 8.25 बजे निर्धारित किया है और स्कूल बंद करने का समय 2.30 बजे ही रहेगा।
विज्ञापन


ऑकलैंड हाउस स्कूल के खुलने का समय 8.15 बजे होगा और बंद होने का समय दोपहर 2.50 बजे होगा। चैप्सली स्कूल के खोलने और बंद करने के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया है। स्कूलों की टाइमिंग में किए इस बदलाव से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा तथा ट्रैफिक जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी। शिमला शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या विकराल होती जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें