मंत्री चंद्र कुमार ने अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए दुग्ध उत्पादन और पशुपालन से संबंधित गतिविधियों को विशेष प्रोत्साहन प्रदान कर रही है।
कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने शुक्रवार नई दिल्ली में केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला से भेंट की। उन्होंने प्रदेश में पशुपालन और दुग्ध विकास के संबंध में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से पशु चिकित्सा संस्थानों के सुदृढ़ीकरण, गद्दी-गुज्जरों के विकास के लिए योजना और पशुधन के लिए बीमा सुविधा आरंभ करने का आग्रह किया। केंद्र सरकार से प्रदेश के लिए पर्याप्त संख्या में मुंह और खुर रोग प्रतिरोधी टीके उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
मंत्री चंद्र कुमार ने अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए दुग्ध उत्पादन और पशुपालन से संबंधित गतिविधियों को विशेष प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग एक हजार करोड़ रुपये की बहुआयामी योजनाएं आरंभ करने की दिशा में राज्य सरकार काम कर रही है।