फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रकला बनीं एडवांस स्टडी की चेयरपर्सन

Fri, 05 Sep 2014 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान शिमला के चेयरपर्सन पद से महात्मा गांधी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी का इस्तीफा मंजूर हो गया है।
विज्ञापन


केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने गांधी के स्थान पर राजस्थान के बीकानेर स्थित गंगा सिंह विश्वविद्यालय की वीसी चंद्रकला पहाड़िया को चेयरपर्सन नियुक्त किया है। गांधी ने केंद्र में मोदी सरकार बनने के एक माह बाद ही त्याग पत्र दे दिया था।

इससे शिक्षा जगत में हड़कंप मच गया था। इसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे थे। शिमला स्थित भारतीय उच्च संस्थान के चेयरपर्सन पद पर लंबे समय तक गोपाल कृष्ण गांधी कार्यरत रहे। वह पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के दौरान ही गांधी ने मोदी पर एक विवादित बयान दिया था, जोकि सुर्खियों में छाया रहा। चुनाव के बाद केंद्र में जैसे ही मोदी की सरकार बनी उसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

अब केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने उनके त्याग पत्र को स्वीकार कर लिया है। इसकी पुष्टि संस्थान के पीआरओ भजन कायत ने की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें