फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बारिश, ओलावृष्टि की चेतावनी

Wed, 15 Apr 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहने और कई क्षेत्रों में हल्की बारिश के बाद बुधवार को भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से वीरवार को मध्यम ऊंचाई और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के साथ तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी है।
विज्ञापन


केंद्र के निदेशक डॉ. मन मोहन सिंह के अनुसार ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है 17 व 18 अप्रैल को मौसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि, सप्ताह भर कहीं धूप तो कहीं बारिश-तूफान का पूर्वानुमान है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित कई जिलों में बादल छाए रहे।

दोपहर बाद राजधानी में धुंध छा गई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ऊपरी शिमला रोहड़ू, रामपुर और कुमारसैन और कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। शिमला का न्यूनतम तापमान 11.5, सुंदरनगर 17.1, भुंतर 13.9, कल्पा 5.0, धर्मशाला 11.8, ऊना 13.2, नाहन 16.8, केलांग 0.1, पालमपुर 12.7, डलहौजी 8.5, सोलन 11.5, चंबा 10.4, मनाली 6.2, कांगड़ा 18.4, बिलासपुर 17.5, हमीरपुर 17.3 और मंडी का न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव के कारण बागवानों की चिंता बढ़ गई हैं। इससे फसलों की पैदावार प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें