फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन बारिश के आसार, पश्चिमी विभोक्ष की सक्रियता से बदलेगा मौसम

Fri, 20 Oct 2023 07:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 पश्चिमी विभोक्ष की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने का पूर्वानुमान है। 24 अक्तूबर से फिर मौसम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को मौसम बना रहेगा। 22 और 23 अक्तूबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए गए हैं। पश्चिमी विभोक्ष की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने का पूर्वानुमान है। 24 अक्तूबर से फिर मौसम रहने की संभावना है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

विज्ञापन


शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 32.4, बिलासपुर में 29.2, कांगड़ा में 28.2, सुंदरनगर में 27.8, भुंतर में 27.6, मंडी में 27.4, चंबा में 27.5, धर्मशाला-सोलन में 26.5, नाहन में 25.4, शिमला में 20.8 और मनाली में 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, गुरुवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.1, कुकुमसेरी में माइनस 0.3, कल्पा में 2.0, समदो में 2.3, मनाली में 5.1, रिकांगपिओ में 5.8, डलहौजी में 8.7 और शिमला में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें