फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी और सताएगा मौसम, फिर बने बारिश-बर्फबारी के आसार

Tue, 31 Jan 2017 02:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में चार और पांच फरवरी को दोबारा बारिश और बर्फबारी होने के आसार बन गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पूरे प्रदेश में चार-पांच फरवरी को मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। 31 जनवरी से तीन फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। आगामी चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी। 
विज्ञापन


प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से जनजीवन अभी भी अस्त-व्यस्त है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल स्पीति सहित मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में चार और पांच फरवरी को मौसम खराब रहेगा। मध्य और उच्च क्षेत्रों में जहां बर्फबारी होगी वहीं मैदानी क्षेत्रों में बारिश का दौर चलेगा। 
विज्ञापन

केलांग में माइनस 5.1 डिग्री तापमान

31 जनवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों को छोड़कर शेष प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। एक, दो और तीन फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा। हल्की धूप खिलने के साथ-साथ दिन भर बादल भी छाए रहे।

रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.1, कल्पा में माइनस 2.6, मनाली में 1.4, शिमला में 6.5, भुंतर में 4.8, धर्मशाला में 8.2, सोलन में 3.8 और मंडी में 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 15.5, धर्मशाला में 13.8, सोलन में 20.0, ऊना में 18.8, नाहन में 16.8, सुंदरनगर में 15.4,  भुंतर में 17.5 और कल्पा में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें