फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: निबंध लेखन में चंपा देवी को मिला पहला पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल ने सम्मानित किए विजेता
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जेटीओ विनीता रहीं अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बीएसएनएल के हिमाचल प्रदेश दूरसंचार परिमंडल शिमला में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का बुधवार को समापन हो गया। इस वर्ष सप्ताह का विषय सत्यनिष्ठा से समृद्धि रखा था। इस दौरान प्रदेशभर के बीएसएनएल कार्यालयों में जागरूकता संबंधी बैनर प्रदर्शित करने के साथ विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बुधवार को सभी विजेता कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सप्ताह के तहत 12 अक्तूबर को दूरसंचार परिमंडल कार्यालय शिमला में निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें महाप्रबंधक कार्यालय शिमला में कार्यरत टेलीकॉम तकनीशियन चंपा देवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। अजय कुमार मुख्य लेखा अधिकारी (एफए), परिमंडल कार्यालय ने दूसरा और अजय कुमार, उपमंडल अभियंता, परिमंडल कार्यालय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य महाप्रबंधक हर्षवर्धन सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। 13 अक्तूबर को आईटी और साइबर सुरक्षा विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विनीता राणा जेटीओ (शिमला बीए) ने प्रथम स्थान हासिल किया। अनिल कुमार मोहिल (ओएसडी), सुमन तनवर (एसडीई) और मनीषी गुप्ता (जेटीओ) की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि प्रेम ठाकुर (एजीएम) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक हर्षवर्धन सिंह और प्रधान महाप्रबंधक राजन कॉम्बोज ने कहा कि भ्रष्टाचार देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक प्रगति में बड़ी बाधा है। दूरसंचार परिमंडल शिमला के सतर्कता अधिकारी अनिल कुमार ने सप्ताह के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें