चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह के नकरोड़ बाजार में स्थित एटीएम दो सप्ताह से बंद है, जिससे स्थानीय लोग नकदी निकालने में असमर्थ हैं। नकरोड़ बाजार करीब 12 पंचायतों का केंद्र बिंदु होने के कारण यहां बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और अन्य लेनदेन के लिए आते हैं।
विज्ञापन
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि त्योहारी और शादी के सीजन में नकदी न मिलने से उनकी समस्या बढ़ गई है। रामेश कुमार, सुनील कुमार, अजय कुमार और सुरेंद्र सिंह समेत अन्य लोगों ने उपमंडलीय प्रशासन से जल्द एटीएम को चालू करवाने की मांग की है, ताकि लोगों को खरीदारी के दौरान परेशानी न हो।