फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा सड़क हादसा: गैहरा-पियुहरा मार्ग पर 500 फीट गहरे नाले में गिरी पिकअप, महिला की मौत, तीन घायल

Thu, 20 Aug 2026 02:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

 चंबा जिले में गैहरा-पियुहरा मार्ग पर गुरुवार को एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
चंबा में सड़क हादसा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गैहरा-पियुहरा मार्ग पर गुरुवार को एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। हादसा उस समय हुआ जब पिकअप गैहरा से मरौर की ओर जा रही थी। अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 500 फीट गहरे नाले में जा गिरी। वाहन के नाले में गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से नाले से घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। हादसे में घायल लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि पिकअप हादसे में एक महिला की मौत हुई है और तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा किन कारणों से हुआ, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें