फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: मरीज की मौत पर महिला चिकित्सक से अभद्र व्यवहार, सुरक्षा कर्मियों को पीटा

Thu, 09 Apr 2026 08:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

महिला चिकित्सक ने बताया कि गंभीर हालत में बुजुर्ग को आपातकालीन कक्ष में लाया गया। इस बारे में विशेषज्ञ चिकित्सक को अवगत करवाने के बाद आपातकालीन कक्ष में चिकित्सक पहुंच गए थे। 
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज में सड़क पर बैठे कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार के लिए बुधवार रात गंभीर हालत में पहुंचाए बुजुर्ग की उपचार की दौरान मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से गुस्साए रिश्तेदारों ने आपातकालीन कक्ष में हंगामा कर दिया। आरोप है कि डयूटी पर तैनात महिला चिकित्सक के साथ भी उन्होंने अभद्र व्यवहार किया। साथ ही हंगामे से रोकने पर गुस्साए लोगों ने डयूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की जमकर पिटाई कर दी। देखते ही देखते आपातकालीन कक्ष में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। चिकित्सीय टीम ने पुलिस और मेडिकल कॉलेज चंबा प्रबंधन को सूचित किया। पुलिस टीम ने चिकित्सक की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन

महिला चिकित्सक ने बताया कि गंभीर हालत में बुजुर्ग को आपातकालीन कक्ष में लाया गया। इस बारे में विशेषज्ञ चिकित्सक को अवगत करवाने के बाद आपातकालीन कक्ष में चिकित्सक पहुंच गए थे। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बावजूद इसके लोगाें ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए सुरक्षा कर्मियों से मारपीट की। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारियां न होने से खिन्न मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा कर्मियों ने कॉलेज परिसर के बाहर सड़क पर चक्का जाम कर दिया। मेडिकल कॉलेज का मेडिकल स्टाफ भी उनके समर्थन में उतर आया। एसडीएम प्रियांशु खाती ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा कर्मियों की बात सुनने के बाद उन्हें आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ही उन्होंने चक्का जाम खत्म किया।
विज्ञापन

चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्हें पूछताछ के लिए थाने में तलब किया गया है। यदि उन्होंने सहयोग नहीं किया तो उन्हें गिरफ्तार करने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें