हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में बेरोजगारी और मानसिक तनाव से परेशान एक युवक ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। यह घटना भराडू पंचायत में हुई। युवक बसेहड़ (स्पैडू) गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि मृतक स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद लंबे समय से रोजगार की तलाश में था, लेकिन निराशा के चलते उसने यह कदम उठाया। परिजनों का कहना है कि उनका बेटा रोजगार न मिलने से मानसिक रूप से परेशान रहता था। पुलिस और परिजनों के बयान के अनुसार गुरुवार सुबह अपने दैनिक कार्यों के बाद युवक अपने कमरे में था।