हादसे में घायल युवक ने बताया कि दोनों भाई मेले में कुश्ती लड़ने की जिद्द से घर से रवाना हुए थे मगर रास्ते में यह हादसा हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के चंबा जिले के मंगलेरा में हुए ऑल्टो कार हादसे में दो सगे भाईयों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें चंबा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार मारे गए दो युवक व जिंदा बचे दोनों युवकों को पहलवानी का शौक था।
जिस रात को यह हादसा हुआ उस समय जुम्मे का चांद फलक पर था और अगले दिन ईद का त्योहार। लेकिन यह सब कुछ उस समय मातम में बदल गया जब कार सवारों के घरों में हादसे की खबर पहुंची। हादसे में आतीश खान और आशक अली की मौत हो गई।
दोनों सगे भाई थे। इस हादसे में जिंदा बचे दो युवकों में से सलीम मुहम्मद और हमीद ने बताया कि यह सब कुछ पलक झपकते ही हो गया। जब उन्हें होश आया तो वह गहरी खाई में लहूलुहान अवस्था में पड़े हुए थे।