फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ के बाद चंबा की सीमाएं सील, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Mon, 23 Feb 2026 07:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

आतंकियों के भागने की आशंका के बाद सभी एजेंसियां और पुलिस अलर्ट हैं। चंबा के सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना और आतंकियों में मुठभेड़ के बाद हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। आतंकियों के भागने की आशंका के बाद सभी एजेंसियां और पुलिस अलर्ट हैं। चंबा के सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। जम्मू-कश्मीर से सटी जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है और हर रास्ते पर सख्त पहरा लगाया गया है।

विज्ञापन


जिले के संसारी नाला, खैरी में सेवा वृज, लंगेरा और तुन्नूहट्टी में बैरियर और चेक पोस्ट के साथ सटीं सीमाएं सील कर दी गई हैं। वाहनों के दस्तावेजों के साथ-साथ यात्रियों की पहचान भी बारीकी से जांची जा रही है। उधर, एसपी चंबा विजय सकलानी का कहना है कि किश्तवाड़ की घटना को गंभीरता से लेते हुए चंबा जिला की सभी सीमाओं को सील किया गया है और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस जवानों को आदेश हैं कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति या वाहन की तुरंत सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें