फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल का दौरा पड़ने से भटियात मंडल भाजपा अध्यक्ष का निधन

Sun, 08 Mar 2020 05:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चुवाड़ी (चंबा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भटियात मंडल भाजपा अध्यक्ष चुन्नी लाल का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने चुनी लाल के निधन पर गहरा दुख जताया है। चुन्नी लाल का जन्म 15 मार्च,1949 को खरगट पंचायत के पुखरी गांव में हुआ। 27 जुलाई, 1971 को वह फौज में भर्ती हो गए।

विज्ञापन


31 अगस्त, 1995 को वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए। 15 अगस्त 1995 को उन्होंने भाजपा का दामन थामा। इसके बाद 1995 में ग्राम पंचायत खरगट का उपप्रधान चुनाव जीते। वर्ष 2000 में उन्होंने पंचायत समिति सदस्य के रूप में चुनाव लड़ा और पांच वर्षों तक पंचायत समिति सदस्य रहे।

उन्हें भाजपा मंडल अध्यक्ष की की जिम्मेदारी मिलती रही। 1999 व 2004 में वह भटियात मंडल भाजपा के अध्यक्ष बने। 2013 -2018 तक प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया। इसके बाद 29 अक्तूबर, 2019 को फिर उन्हें भटियात भाजपा का अध्यक्ष चुना गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें