फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: कौन बनेगा करोड़पति में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनी लखपति

Fri, 15 Sep 2023 08:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

कौन बनेगा करोड़पति में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के समक्ष हॉट सीट तक पहुंचने वाली हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के गांव कम्होथा तहसील चुराह की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जैतून बेगम ने 6.40 लाख रुपये जीते हैं।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनी लखपति - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के समक्ष हॉट सीट तक पहुंचने वाली हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के गांव कम्होथा तहसील चुराह की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जैतून बेगम ने 6.40 लाख रुपये जीते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें बहुत कम वेतनमान मिलता है। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली जैतून बेगम ने बताया कि कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा लेने के लिए 2011 से कोशिश कर रही थी।

विज्ञापन


जब भी कौन बनेगा करोड़पति का सीजन शुरू होता था तो हमेशा भाग लेने के लिए पंजीकृत करने के बाद अगले राउंड का इंतजार करती थीं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से मिलने का सपना साकार हुआ है। कहा कि वे इन पैसों से अपनी माता को हज यात्रा करवाना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें