फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: एआई से मरीजों की निगरानी, बिस्तर से गिरते ही बजेगा बजर, छात्राओं ने बनाया माॅडल

Sat, 19 Sep 2026 01:21 PM IST
Krishan Singh पंकज सलारिया, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

मॉडल की खासियत यह है कि यह नर्सों को मरीज को दवा देने के समय की जानकारी भी देगा। मरीज से संबंधित आवश्यक जानकारी मोबाइल और स्क्रीन पर देखी जा सकेगी।
विज्ञापन
चंबा स्कूल की छात्राओं ने स्मार्ट एआई फ्यूचर अस्पताल का मॉडल तैयार किया। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा की छात्राओं ने विज्ञान और तकनीक का संगम प्रस्तुत करते हुए स्मार्ट एआई फ्यूचर अस्पताल का मॉडल तैयार किया है। जमा एक की छात्राओं अपूर्वा और अनमोल ने गाइड शिक्षिका पूजा नरयाल के मार्गदर्शन में मॉडल तैयार किया है। इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता से मरीजों की निगरानी की व्यवस्था प्रदर्शित की गई है। मरीज के बिस्तर से गिरने की स्थिति में तुरंत बजर बजेगा और एलईडी से स्वास्थ्य कर्मियों को इसकी सूचना मिलेगी। इससे समय रहते मरीज की मदद की जा सकेगी।

विज्ञापन


मॉडल की खासियत यह है कि यह नर्सों को मरीज को दवा देने के समय की जानकारी भी देगा। मरीज से संबंधित आवश्यक जानकारी मोबाइल और स्क्रीन पर देखी जा सकेगी। इसमें एआई नर्स की अवधारणा भी प्रस्तुत की गई है, जो मरीज की निगरानी करने और जरूरी सूचना उपलब्ध करवाने में सहायक होगी। छात्राओं ने बताया कि मॉडल का उद्देश्य अस्पतालों में तकनीक की मदद से मरीजों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की संभावनाओं को प्रदर्शित करना है। गाइड शिक्षिका पूजा नरयाल ने बताया कि छात्राओं के साथ मिलकर यह मॉडल तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें