फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी शिमला में 700 गाड़ियों के चालान, 10 को क्रेन से उठाकर पहुंचाया जंग यार्ड

Fri, 19 Jul 2019 10:20 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर में दूसरे दिन भी गाड़ी मालिकों पर स्मार्ट पुलिस का हंटर जमकर चला। शुक्रवार शाम तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली करीब 700 गाड़ियों का चालान पुलिस ने किया है।

विज्ञापन


इसके अलावा 10 गाड़ियों को सड़क किनारे से उठाकर जंक यार्ड में पहुंचाया। स्थानीय लोग पुलिस की कार्रवाई से परेशान दिखे। कई जगह पर लोग उलझते भी नजर आए। लोगों का कहना है कि आप ही बताएं कि हम गाड़ियों को कहां पार्क करें?

पहले पार्किंग की समुचित व्यवस्था करें उसके बाद अगर कोई सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी करे तो जुर्माना लगाएं लेकिन पुलिस हाईकोर्ट के आदेशों की अनुपालना करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


  सबसे ज्यादा मुश्किल संजौली चौक से आईजीएमसी रोड पर आने वाली है। यहां पर रोजाना सैकड़ों गाड़ियां खड़ी हो रही हैं। यह प्रतिबंधित सड़क है और प्रदेश उच्च न्यायालय ने आदेश में कहा है कि बंधित और प्रतिबंधित सड़कों पर कोई पार्किंग न हो।

इस स्थिति में यह सैकड़ों गाड़ियां कहां पार्क होंगी इसका सीधा जवाब किसी के पास नहीं है। केवल इतना कहा जा रहा है कि कहीं भी ले जाओ लेकिन यहां गाड़ी पार्क मत करो। इसी तरह कई रिहायशी इलाके भी प्रतिबंधित सड़क की परिधि में आते हैं। वहां रोजाना आस पास के लोग गाड़ी पार्क करते हैं।

यहां गाड़ियां बरसों से खड़ी हो रही है। इन गाड़ियों को भी पुलिस अब हटाने जा रही है। पुलिस की कार्रवाई जैसे जैसे बढ़ रही है गाड़ी मालिकों की परेशानी बढ़ती जा रही है। डीएसपी ट्रैफिक कमल वर्मा ने कहा कि करीब 700 गाड़ियों के चालान किए गए और 10 गाड़ियों को क्रेन की मदद से जंक यार्ड पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें