मंत्री अनिल शर्मा ने बुधवार को सचिवालय में बताया कि लावारिस पशुओं से निपटने के लिए समिति ने यह तय किया है कि प्रदेश भर में जहां संभव है, इनके लिए सेंचुरी क्षेत्र बनाए जाए।
मंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि लावारिस पशुओं को पंजाब से हिमाचल लाया जा रहा है। सीमेंट की सप्लाई लेकर पंजाब जा रहे कई ट्रक वाले वापसी पर पशुओं को यहां खुले में छोड़ रहे हैं। सरकार इसका भी तोड़ निकाल रही है कि किस तरह से पड़ोसी प्रदेश से इनका हिमाचल में लाना रोका जा सके।