अब हिमाचल सरकार ने वर्ष 2016-17 में हुए इस मद के खर्च के लिए रुपये ही मांगे तो केंद्र सरकार ने 10 लाख रुपये जारी किए हैं। वर्ष 2018-19 के लिए केंद्र सरकार ने जनजातीय अनुसंधान संस्थानों के लिए 1.33 करोड़ रुपये मंजूर किए। इनमें से लंबित 28 लाख रुपये भी दिए हैं। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अवर सचिव नदीम अहमद ने इसकी अधिसूचना जारी की है।
भारत सरकार ने कई अन्य मदों में भी करीब 100 करोड़ रुपये की केंद्रीय ग्रांट जारी की है। केंद्र ने शिमला स्मार्ट सिटी के लिए दो करोड़ रुपये, आंगनबाड़ियों के लिए 62 करोड़ रुपये, ट्राइबल उप योजना के लिए 28 लाख रुपये, विशेष केंद्रीय मदद 1.02 करोड़ रुपये, पूंजीगत ढांचे के सृजन के लिए 6.90 करोड़, कृषि जनगणना योजना के लिए 15.81 और राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा के लिए 4.50 करोड़ रुपये जारी किए हैं।