फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय के वीसी ने पीएम मोदी पर लिखी किताब

Sun, 24 Mar 2019 06:15 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के कुलपति डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री की पीएम मोदी पर लिखी पुस्तक भी बाजार में आ गई है। उन्होंने यह पुस्तक ‘नरेंद्र मोदी होने का अर्थ’ शीर्षक से लिखी है। 272 पन्नों की इस पुस्तक का प्रकाशन प्रभात प्रकाशन दिल्ली के माध्यम से किया गया है।

विज्ञापन


पुस्तक दो चरणों में प्रकाशित की जाएगी। इसका पहला चरण लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बाजार में उतारा गया है। पहले चरण में प्रकाशित पुस्तक तीन खंडों में विभाजित है। पहले खंड में छह, दूसरे में तीन और तीसरे में दो अध्याय शामिल किए गए हैं।

डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने कहा कि वे इस पुस्तक पर लंबे समय से काम कर रहे थे। चुनाव से ठीक पहले पुस्तक पूरी होना संयोगवश है। जल्द पुस्तक का दूसरा चरण प्रकाशित किया जाएगा। 
विज्ञापन


डॉ. अग्निहोत्री इससे पहले राष्ट्रीय चेतना की चुनौती, जम्मू के राजा महाराजा हरि सिंह, जम्मू-कश्मीर की अनकही कहानी और जम्मू-कश्मीर का विस्मृत अध्याय कुशोक बकुला रिंपोछे, विश्व हिंदू परिषद के शिल्पी दादा साहेब आप्टे पर पुस्तक लिख चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें