फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पुस्तकालय में सेंट्रल हीटिंग सिस्टम न लगाने पर एसएफआई का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विवि पर लगाया सुस्त रवैैया अपनाने का आरोप
विज्ञापन

बोले, हर रोज ठंड में ठिठुर रहने हैं विद्यार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने शुक्रवार को पुस्तकालय के बाहर छात्रों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
संगठन के इकाई सचिवालय सदस्य हनीफ ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन केंद्रीय पुस्तकालय में सेंट्रल हीटिंग सिस्टम स्थापित करने में सुस्त रवैया अपना रहा है। पीजी की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं लेकिन पुस्तकालय में अभी तक हीटर नहीं लगे हैं। इस कारण छात्रों को ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है। केंद्रीय पुस्तकालय में हीटिंग सिस्टम को लगवाने में देरी के कारण उन्हें परीक्षाओं की तैयारी करने में दिक्कत हो रही है। हीटिंग सिस्टम के लिए वर्ष 2021 में 6,21,300 रुपये की पहली किस्त जारी हुई थी लेकिन इसमें सिर्फ एक कमरा ही बना। एसएफआई उपाध्यक्ष मुकेश ने कहा कि केंद्रीय पुस्तकालय के शौचालयों में पानी की कमी और सफाई न होने से विद्यार्थी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाटर प्यूरीफायर जरूर आंदोलन करने के बाद लगाए गए। उन्होंने परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जनरल सेक्शन को छात्रों के लिए 24 घंटे खुला रखने की मांग की। इसके अलावा छात्र नेताओं ने सर्दियों की छुट्टियों में सभी छात्रावासों को खुला रखने का आग्रह किया। एसएफआई नेताओं ने कहा कि इस बार जनवरी माह में नेट और पुलिस की परीक्षा होने के कारण कई छात्र पुस्तकालय की सुविधा का लाभ लेने के लिए विवि में ही रुकेंगे। इसलिए छात्रावासों को खुला रखा जाए। इसके अलावा एसएफआई ने छात्रावासों की सड़कों की टारिंग करवाने, श्रीखंड छात्रावास को खोलने और छात्रावासों में वाचनालय की सुविधा दिलवाने की मांगें उठाईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें