केंद्र सरकार के युवा सेवा एवं खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय युवा उत्सव की इनामी राशि में चार गुणा बढ़ोतरी की है। अब देश में प्रथम स्थान पाने वाली राज्य की टीम को 20 हजार की जगह 80 हजार रुपये इनाम के रूप में दिए जाएंगे।
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय युवा उत्सव में स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रदान की जा रही नगद पुरस्कार राशि को इस वर्ष बढ़ा दिया गया है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को युवा को दी जाने वाली नकद पुरस्कार राशि को 20 हजार से बढ़ाकर 80 हजार रुपये कर दिया गया है।
द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले को 10 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं को छह हजार से बढ़ाकर 24 हजार रुपये कर दिया गया है।
इसके अलावा राष्ट्रीय युवा उत्सव में एकल स्पर्धा में तथा टीम स्पर्धा में स्थान लेने पर 500 रुपये से बढ़ाकर 5 हजार रुपये दिए जाएंगे। द्वितीय स्थान लेने वालों को 300 से बढ़ाकर 3 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 200 से बढ़ाकर दो हजार रुपये देने का प्रावधान रहेगा।