फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज, अब युवा उत्सव में जीतने पर मिलेगा 4 गुणा ज्यादा पैसा

Wed, 14 Dec 2016 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के युवा सेवा एवं खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय युवा उत्सव की इनामी राशि में चार गुणा बढ़ोतरी की है। अब देश में प्रथम स्थान पाने वाली राज्य की टीम को 20 हजार की जगह 80 हजार रुपये इनाम के रूप में दिए जाएंगे।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय युवा उत्सव में स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रदान की जा रही नगद पुरस्कार राशि को इस वर्ष बढ़ा दिया गया है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को युवा को दी जाने वाली नकद पुरस्कार राशि को 20 हजार से बढ़ाकर 80 हजार रुपये कर दिया गया है।

द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले को 10 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं को छह हजार से बढ़ाकर 24 हजार रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा राष्ट्रीय युवा उत्सव में एकल स्पर्धा में तथा टीम स्पर्धा में स्थान लेने पर 500 रुपये से बढ़ाकर 5 हजार रुपये दिए जाएंगे। द्वितीय स्थान लेने वालों को 300 से बढ़ाकर 3 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 200 से बढ़ाकर दो हजार रुपये देने का प्रावधान रहेगा।
विज्ञापन

इन स्पर्धाओं में भी मिलेगा ज्यादा ईनाम

वहीं, टीम स्पर्धा में प्रथम स्थान लेने वाले प्रतिभागी को 300 से बढ़ाकर एक हजार, द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले को 200 से बढ़ाकर 800 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 100 से बढ़ाकर 500 रुपये दिए जाएंगे। 12 से 16 जनवरी तक रोहतक में राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के लगभग 70 युवा कलाकार विभिन्न विधाओं में प्रदर्शन करेंगे।       
     
प्रदेश युवा सेवा एवं खेल विभाग के सचिव ओंकार शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के ओर से इनाम राशि बढ़ाने की सूचना मिली है। इस बार होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को जीतने पर बढ़ी राशि मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें