फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: केंद्र सरकार के पेंशनरों ने उठाई ओपीएस की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कालीबाड़ी हॉल हुए सम्मेलन में 11 मांगों पर किया गया मंथन, 17 सितंबर से तीन दिवसीय हड़ताल का एलान
विज्ञापन

एनपीएस खत्म कर ओपीएस लागू करने का आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के कालीबाड़ी हॉल में मंगलवार को केंद्र सरकार के पेंशनरों का राज्य स्तरीय सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में पेंशनरों की 11 सूत्री मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही 17 से 19 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। प्रदेश के विभिन्न पेंशनर संगठनों ने भी हड़ताल को समर्थन देने की बात कही।
विज्ञापन


नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ पेंशनर्स एसोसिएशंस के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन ठाकुर ने बताया कि कमेटी के आह्वान पर देशभर में पेंशनरों के मुद्दों को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है। कमेटी ने 17 से 19 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल का एलान किया है। हिमाचल प्रदेश में इसे सफल बनाने के लिए मंगलवार को कालीबाड़ी हॉल में सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न पेंशनर संगठनों के करीब 250 पदाधिकारी मौजूद रहे। पेंशनर नेताओं ने कहा कि सम्मेलन में 11 सूत्री मांगों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इनमें नई पेंशन योजना (एनपीएस) समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करना, ग्रेच्युटी का एकमुश्त भुगतान, पूर्ण पेंशन लाभ देना, वित्त अधिनियम 2025 के माध्यम से पारित पेंशन नियमों के वैधीकरण को वापस लेना और सभी पेंशनरों को समान पेंशन संशोधन का लाभ देना प्रमुख मांगें हैं। इसके अलावा आठवें वेतन आयोग की संदर्भ शर्तों में संशोधन करने, सभी मौजूदा पेंशनरों को पेंशन संशोधन के दायरे में लाने, बीएसएनएल और एमटीएनएल के पेंशनरों को एक जनवरी 2017 से पेंशन संशोधन का लाभ देने और बैंक पेंशनरों की पेंशन अपडेट करने की मांग भी उठाई गई। स्वायत्त निकायों के पेंशनरों को केंद्रीय वेतन आयोग (सीपीसी) और केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) के दायरे में लाने, 50 फीसदी महंगाई भत्ते को वेतन-पेंशन में सामायोजित करने, आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों में देरी के कारण अंतरिम राहत देने, पेंशन के एकमुश्त भुगतान की बहाली 10 साल आठ महीने बाद करने और सीजीएचएस एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान करने की मांग भी रखी गई। सम्मेलन में नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ पेंशनर्स एसोसिएशंस के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन ठाकुर, एक्स सर्विसमैन से कर्नल एसके सहगल, बिजली बोर्ड से कुलदीप सिंह, आर्म्ड फोर्सेज से बीके शर्मा, बैंक से अभिमन्यु खोसला, पोस्टल से जगत राम, हिमाचल प्रदेश पेंशनर ज्वाइंट फ्रंट से आत्मा राम शर्मा, महेश वर्मा, जवाहरलाल, कांगड़ा से सोमराज गर्ग, हुक्म ठाकुर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें