फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप को कृषि वाहन घोषित करे केंद्र सरकार, बैठक में उठा मुद्दा

Thu, 19 Apr 2018 09:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी असंगठित कामगार विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय शिमला में हुई। बैठक असंगठित कामगार विभाग के अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में हुई। 

विज्ञापन


सुरेेंद्र चौहान ने हाल ही में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से संबोधित किया। अध्यक्ष के निर्देशानुसार असंगठित कामगार कांग्रेस को मजबूत करने के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों को सदस्यों के साथ साझा किया। 

सुरेंद्र चौहान ने कहा कि असंगठित कामगार कांग्रेस की कुछ मुख्य मांगों को प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। इनमें हिमाचल प्रदेश में डबल कैबिन गाड़ी यानी यूटिलिटी को कृषि गाड़ी घोषित करने का मामला उठाया गया। 
विज्ञापन


इसमें किसानों को कई प्रकार के टैक्स और बाहरी राज्यों को दिए जाने वाले कर में भी छूट मांगी गई। सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने का मामला भी उठाया गया। स्वच्छता सेस का मात्र एक प्रतिशत हिस्सा पूरे देश में सफाई व्यवस्था के लिए देने की भी बात की गई। 

बैठक में प्रदेश पदाधिकारी अतुल कडहोता, राजीव राणा, महेश ठाकुर, राजेश ठाकुर, दलीप शर्मा, मनोहर लाल शर्मा, बबीता कुमारी, नीरज शर्मा, शबनम, संजय कुमार, कुलवंत मेहता, हंस राज, अजय ठाकुर, मनोहर सिंह, महेश्वर सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

युकां कार्यकारिणी की बैठक 23 को

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक देवसदन जिला कुल्लू में 23 अप्रैल को होगी। बैठक में युकां प्रदेश पदाधिकारियों, लोकसभा मंडी के पदाधिकारी, विस युवा कांग्रेस अध्यक्षों को बुलाया गया है।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर करेंगे। बैठक में भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं प्रभारी हिमाचल प्रदेश अमित यादव और सह प्रभारी जगदेव गागा भी विशेष रूप से शिरकत करेंगे। बैठक में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और अन्य कई संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

 हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने मंडी लोकसभा युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी में विस्तार किया गया है। इसमें अभिजीत डोगरा, सुरेश नेगी को महासचिव, राकेश जम्वाल, विकास वर्मा, रोहित महंत, राहुल सोनी और तजेेंद्र ठाकुर को मंडी लोकसभा युवा कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें