फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1987 बैच के अधिकारी की आपत्ति पर अटकी 1986 बैच के प्रमोशन की प्रक्रिया

Sun, 23 Dec 2018 12:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

1987 बैच के एक आईएफएस अधिकारी की आपत्ति पर केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्युनल (कैट) ने 1986 बैच के आईएफएस अधिकारियों की पीसीसीएफ पद पर हो रही प्रमोशन की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। सरकार ने लंबे समय से रुकी 1986 बैच की प्रमोशन प्रक्रिया को हाल में शुरू किया था। वर्तमान में कैडर में पीसीसीएफ के चार पद रिक्त हैं।

विज्ञापन


इन्हीं पदों के सापेक्ष सरकार ने 1986-87 बैच के अधिकारियों की प्रमोशन की फाइल चला दी। शुक्रवार को प्रमोशन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होनी थी, लेकिन वीरवार को कैट ने 1987 बैच के अधिकारी केहर सिंह की शिकायत पर प्रक्रिया पर रोक लगा दी। केहर सिंह का आरोप था कि प्रमोशन प्रक्रिया में उन्हें कंसीडर नहीं किया गया है।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार 1986 और 1987 बैच के अधिकारियों की स्क्रीनिंग प्रमोशन के लिए होनी थी। चूंकि, 1986 बैच के ही चार अधिकारी एपीसीसीएफ से पीसीसीएफ पद पर पदोन्न होने के लिए मौजूद थे। ऐसे में केहर सिंह का प्रमोशन होने की संभावना नहीं थी।

सिंह की शिकायत के बाद अब पीसीसीएफ प्रमोशन की प्रक्रिया पर फिलहाल ब्रेक लग गई है। फिलहाल, मामले में कैट में विभाग को अगले महीने की तीन तारीख तक अपना जवाब दाखिल करना है। इसके बाद कैट स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक को लेकर अपना निर्णय करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें