फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर की घटना पर केंद्र का मौन शर्मनाक : चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। महिलाओं के खिलाफ हिंसक घटनाओं को लेकर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति भड़क गई है। समिति की राज्य अध्यक्ष रीना तंवर और राज्य सचिव फालमा चौहान ने बताया कि देश में महिलाओं के खिलाफ हिंसक घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना पर केंद्र सरकार की चुपी शर्मनाक है। केंद्र की सरकार अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई है। राज्य सचिव फालमा चौहान ने बताया कि इस घटना के बाद शून्य एफआईआर से ज्यादा कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कहा कि सरकार नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए चुनी जाती है लेकिन प्रधानमंत्री भी इस मुद्दे पर ठोस कदम नहीं उठा पाए, केवल विदेश यात्राओं में व्यस्त हैं। समिति ने मांग की है कि आरोपियों को पकड़ कर कड़ी सजा दी जाए। लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें