फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल का बड़ा झटका, लटक गया 'एम्स'

Wed, 10 Sep 2014 02:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स के लिए जमीन उपलब्ध करवाने में नाकाम रहे हिमाचल को बड़ा झटका लगा है। अब यह प्रोजेक्ट लटक गया है। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में एम्स खोलने का मामला एक साल के लिए टल गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार टांडा या मंडी ईएसआईसी में एम्स खोलने की इच्छुक थी लेकिन, केंद्र ने इसे नकार दिया है। प्रदेश सरकार की ओर से समय पर एम्स के लिए भू्मि चयन न कर पाने के कारण अब एम्स के लिए बजट का मामला एक और साल के लिए टल गया है।

उन्होंने केंद्र से आए पत्र की पुष्टि की कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने प्रदेश सरकार से एम्स बनाने के लिए अलग से 200 एकड़ भूमि चिन्हित करने को लेकर पत्र लिखा है। केंद्र किसी भी अस्पताल को टेकओवर कर उसे एम्स बनाने के पक्ष में नही हैं।
विज्ञापन


200 एकड़ भूमि चिन्हित करने को कहा था

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अलग से ही 200 एकड़ भूमि चिन्हित करने को कहा है। शिमला में 102 एंबुलेंस सेवा के एमओयू साइन करने के दौरान स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने पिछले पिछले डेढ़ साल में स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए कार्यों की भी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं का ग्रामीणीकरण कर रहे हैं। डॉक्टरों का कैडर 1598 से बढ़ाकर 1798 कर 200 नए पद सृजित किए गए। पैरा मेडिकल स्टाफ की नए पद सेक्शन किए, डेंटल हाइजिनिस्ट, 63 एमओ, 15 रेडियोलॉजिस्ट, 130 फार्मासिस्ट, 350 स्टाफ नर्स, लेब असिस्टेंट सहित कई पद भरने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें