फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल पुलिस को स्मार्ट बनाने के लिए केंद्र ने दिए तीन करोड़

Fri, 05 Jul 2019 10:22 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए केंद्र सरकार ने हिमाचल पुलिस को तीन करोड़ की राशि जारी की है। इस राशि का उपयोग वाहनों की खरीद से लेकर उपकरणों की खरीद और पुलिसिंग को बेहतर करने के लिए और उपाय करने पर खर्च होंगे।

विज्ञापन


केंद्र से प्रदेश को मिलने वाली यह राशि 90:10 के अनुपात में मिलेगी। केंद्र की मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में प्रदेश को मिलने वाली वित्तीय सहायता को 90:10 किया गया था, जबकि इससे पहले इसे 50:50 के अनुपात में एलाट किया जाता था।

प्रदेश पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए हर साल केंद्र सरकार राज्यों को वित्तीय सहायता मुहैया कराती है। इस साल करीब आठ सौ करोड़ का बजट तय किया गया था, जिसमें इस बार प्रदेश को करीब तीन करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


इन रुपयों का प्रयोग प्रदेश पुलिस लोगों तक पहुंचने के लिए वाहनों की खरीद पर खर्च करेगी। इसमें छोटे वाहनों खासकर दोपहिया वाहनों की खरीद पर खास जोर रहेगा। इसके अलावा वायरलेस सेवा को और दुरुस्त करने के लिए उपकरणों की भी खरीद पर इसमें से राशि खर्च की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें