फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Mandis: केंद्र ने हिमाचल के लिए सात नई ई-नाम मंडियां की मंजूर, 2.10 करोड़ रुपये जारी

Wed, 08 Jun 2022 11:48 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सात नई नेशनल एग्रीक्लचर मार्केट (ई-नाम) मंडियों को मंजूरी दे दी है। नई ई-नाम मंडियां विकसित करने के लिए केंद्र सरकार ने 2.10 करोड़ रुपये जारी किए हैं। 
विज्ञापन
नेशनल एग्रीक्लचर मार्केट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए सात नई नेशनल एग्रीक्लचर मार्केट (ई-नाम) मंडियों को मंजूरी दे दी है। इससे पहले केंद्र से मंजूर हुईं 19 मंडियों में ऑनलाइन कारोबार हो रहा है और ये सभी मंडियां केंद्र सरकार के पोर्टल से जुड़ी हुई हैं। सात नई ई-नाम मंडियां विकसित करने के लिए केंद्र सरकार ने 2.10 करोड़ रुपये जारी किए हैं। अभी तक कुल 1,24,407 किसान, 1976 व्यापारी, 66 कृषि उत्पादक समूह ई-नाम मंडियों में पंजीकृत हैं।

विज्ञापन


ई-नाम पोर्टल से कुल 230.98 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ है। 16,518 किसानों के खाते में सीधे ई-पेमेंट के माध्यम से उनकी फसल का भुगतान किया गया। ई-नाम मंडियों से हजारों किसानों और बागवानों को फसलें बेचने में सुविधा होगी। प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड ने इन मंडियों का प्रस्ताव दो साल पहले केंद्र को मंजूरी के लिए भेजा था। 

शिमला, किन्नौर, मंडी और कांगड़ा जिला के लिए हुई मंजूर
शिमला जिला में मेहंदली और खड़ापत्थर उपमंडी, किन्नौर जिला में उपमंडी टापरी, मंडी जिला में धनोटू और चैलचौक उपमंडी और कांगड़ा जिला में धर्मशाला और बैजनाथ उपमंडी को ई-नाम पोर्टल से जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें