फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार चुप, सीमेंट कंपनियों ने खेला ये बड़ा खेल

Sun, 13 Jul 2014 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमेंट कंपनियां सीमेंट के दाम कम करने में भी खेल खेल गई हैं। सिर्फ 10 से 15 रुपये प्रति बैग सीमेंट के दाम घटाए हैं। 35 रुपये तक दाम कम करने का भरोसा दिलाया था। सरकार ने भी 35 रुपये तक दाम कम करने को कहा था।
विज्ञापन


हकीकत में सिर्फ न्यूनतम दाम ही कम किया है। इस कारण उपभोक्ताओं को सरकार के वायदे अनुरूप राहत नहीं मिल पाई। सीमेंट कंपनियां पिछले कुछ माह से चोरी छिपे सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी कर रही थीं।

सीमेंट के बढ़ते दामों को लेकर जब हो-हल्ला मचने लगा, तो सरकार की आंख खुली। सरकार ने सीमेंट कंपनियों के खिलाफ सख्ती बरतने का मन बनाया। सीमेंट कंपनियों को प्रदेश में दाम कम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कंपनियों ने भी 15 से 35 रुपये दाम कम करने का भरोसा दिलाया था। लेकिन इसके बावजूद सीमेंट के रेट में ज्यादा कटौती नहीं की गई है। वर्तमान में सीमेंट के दाम 325 से लेकर 330 रुपये प्रति बैग हैं।

30 जून से पहले सीमेंट बैग 340 से लेकर 345 रुपये मिल रहा था। उपभोक्ताओं को केवल 10 से 15 रुपये प्रति बैग का लाभ मिल पाया है। राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा का कहना है कि यदि सीमेंट कंपनियों ने 10 से 15 रुपये ही दाम कम किए हैं, तो इसकी छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें