फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां होगा सीमेंट प्लांट का शिलान्यास, युवाओं को मिलेगा रोजगार

Tue, 01 May 2018 09:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा के शिकरी धार में सीमेंट प्लांट और पठानकोट-मंडी फोरलेन का शिलान्यास जल्द होगा। पालमपुर और आदि हिमानी चामुंडा रज्जू मार्ग का काम भी शीघ्र करवाया जाएगा। सांसद ने सोमवार को कांगड़ा के मंत्रियों और सरकार के आला अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


इसमें बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए चंबा में सीमेंट प्लांट और पर्यटन विकास की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने पर चर्चा हुई।

शांता ने कहा कि चंबा में सीमेंट प्लांट का शिलान्यास 30 अक्तूबर से पहले किया जाएगा। पालमपुर और आदि हिमानी चामुंडा रज्जू मार्ग के लिए भी निजी कंपनियों से बात चल रही है। इसे शीघ्र अमलीजामा पहनाया जाएगा। कहा कि उन्होंने गुजरात की पर्यटन नीति का अध्ययन किया है।

गुजरात सरकार ने इसमें निवेशकों को छह तरह का अनुदान देने का प्रावधान रखा है। प्रदेश में भी पर्यटन और उद्योग नीति में बदलाव की जरूरत है। उन्होंने प्रदेश में बिना उपयोग की भूमि निवेशकों को एक रुपये पट्टे पर देने, निवेशकों की सारी औपचारिकताएं छह माह में पूरी करने और दस वर्ष तक कोई टैक्स न लगाने के प्रावधान का सुझाव दिया है।
विज्ञापन


बैठक का संचालन अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा नंदा ने किया। उन्होंने प्रदेश की पर्यटन नीति और पर्यटन योजनाओं की जानकारी दी। पर्यटन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ पालमपुर के साथ न्यूगलकैफे और उसके साथ लगते पार्क में रोप-वे के प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, विस उपाध्यक्ष हंसराज, प्रधान सचिव उद्योग आरडी धीमान, निदेशक उद्योग सुदेश कुमार मोख्टा और निदेशक पर्यटन राजेश शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें