फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cement Plants Dispute: सीएम सुक्खू बोले- सीमेंट ढुलाई विवाद सुलझाने का जिम्मा अब उद्योग मंत्री को सौंपा

Tue, 17 Jan 2023 12:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि  सीमेंट विवाद सुलझाने को लेकर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से बात की है। इस मामले को सुलझाने के लिए मंत्री की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सीमेंट ढुलाई रेट विवाद सुलझाने का जिम्मा अब उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान को सौंपा गया है। मंत्री को सीमेंट कंपनियों और ट्रक आपरेटरों से बात कर दोनों पक्षों के बीत समझौता करने को कहा गया है। दूसरी ओर, प्रदेश के बरमाणा और दाड़लाघाट ट्रक आपरेटर 35 दिन से ढुलाई का रेट बढ़ाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हैं। दोनों पक्षों के बीच सीमेंट ढुलाई के रेट को लेकर बराबर तनातनी बनी हुई है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि  सीमेंट विवाद सुलझाने को लेकर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से बात की है। इस मामले को सुलझाने के लिए मंत्री की ड्यूटी लगाई गई है। यह मामला  ट्रक मालिकों और सीमेंट उत्पादन करने वाली कंपनी के बीच का है। उनका कहना है कि सरकार सीमेंट विवाद सुलझाने को मध्यस्थता करेगी। सीमेंट कंपनियों को समझाने का प्रयास किया जाएगा।  प्रदेश सरकार ट्रक आपरेटरों को आर्थिक नुकसान नहीं होने देगी। सरकार ने पहले कमेटी को यह मामला सुलझाने को कहा था।  इसके बाद उप समिति के पास मामले सौंपा गया परंतु अभी तक मामला सुलझने में नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें