फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th Result 2019: बिना ट्यूशन समक्ष धौरटा ने हासिल किया मुकाम

Thu, 02 May 2019 09:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
समक्ष धौरटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डीएवी स्कूल न्यू शिमला के छात्र समक्ष धौरटा ने सीबीएसई की 12वीं परीक्षा के घोषित नतीजों में प्रदेश भर में कला संकाय में सबसे अधिक 98.2 फीसदी अंक अर्जित कर तीसरा स्थान पाया है। समक्ष का लक्ष्य आईएएस बनकर एक सफल प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर देश की सेवा करना है।

विज्ञापन


समक्ष धौरटा ने बताया कि उनका पसंदीदा विषय राजनीति शास्त्र है। जमा दो में उन्होंने इतिहास, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी और शारीरिक शिक्षा विषय रखे। समक्ष का कहना है कि वह बिना किसी ट्यूशन रोजाना सिर्फ दो से तीन पढ़ाई करते हैं।

सोशल मीडिया का इस्तेमाल दोस्तों और सहपाठियों से पढ़ाई से संबंधित चरचा करने या जानकारी साझा करने के लिए दिन में मुश्किल से आधा घंटा करते हैं। पिता सुरजीत सिंह धौरटा बागवान है और मां कल्पना धौरटा जेबीटी है।
विज्ञापन


माता-पिता और बहने ईशिका और रशिका समक्ष की इस उपलब्धि पर फूले नहीं समा रही हैं। उनका कहना है कि निश्चित तौर पर सक्षम अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करेगा। धौरटा मूल रूप से कोटगढ़ के लोहरीगढ़ शमातला के रहने वाले हैं। क्षेत्र में भी उसकी इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें