केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) 10वीं कक्षा की परीक्षा में डीएवी पब्लिक स्कूल देहरा की छात्रा अंशिका ने 493 अंक(98.6 फीसदी) लेकर हिमाचल में टॉप किया है।
अंशिका के पिता मलकीत सिंह रावमापा कड़ोआ में प्रिंसिपल और माता राजकुमारी रावमापा चनौर में प्रवक्ता के पद पर सेवारत हैं। अंशिका ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं रहतीं।