ये भी दावा किया कि 25 अप्रैल से पहले गुड़िया के हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे। सीबीआई ने ये कहा था कि अगली सुनवाई में गुड़िया मामले के आरोपियों को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में 25 अप्रैल को फिर स्टेटस रिपोर्ट सौंपने की बात की गई।
इससे पहले हाईकोर्ट ने सीबीआई निदेशक को भी हाजिर होने को कह दिया था। बता दें कि पिछले साल छह जुलाई को दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा गुड़िया (काल्पनिक) का शव दांदी जंगल में निर्वस्त्र अवस्था में मिला था। बाद में पुलिस ने हत्या और दुराचार का मामला दर्ज किया।
छह लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने इस मामले को सुलझा लेने का दावा किया, मगर लोग इससे सहमत नजर नहीं आए। बाद में पुलिस हिरासत में ही एक कथित आरोपी सूरज की हत्या की गई।
जनांदोलन के बीच ये मामला सीबीआई को सौंपा गया। सीबीआई ने पुलिस की कहानी को ही गलत ठहराकर सूरज हत्याकांड में आईजी समेत नौ पुलिसवालों को गिरफ्तार कर लिया। ये सब न्यायिक हिरासत में हैं और इनके खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र दायर होने के बाद मुकदमा भी शुरू हो गया है।
इसी बीच गुड़िया मामले में सीबीआई ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। हाईकोर्ट शुरू से ही इस मामले में सीबीआई से लगातार स्टेटस रिपोर्ट मांग रहा है। मामले को जल्दी सुलझाने को सीबीआई को बार-बार निर्देश जारी कर रहा है।