फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले की सीबीआई ने हाईकोर्ट को सौंपी जांच रिपोर्ट

Thu, 28 Nov 2019 12:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सीबीआई ने हिमाचल में 250 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले की जांच सिर्फ  22 शैक्षणिक संस्थानों तक सीमित किए जाने के मामले में सीबीआई ने सील बंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट अदालत के समक्ष पेश कर दी है। जनहित में दायर याचिका के माध्यम से अदालत को बताया गया कि घोटाले में 2772 शैक्षणिक संस्थान हैं, लेकिन राज्य सरकार ने सिर्फ  22 की ही जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा।

विज्ञापन


सीबीआई की ओर से अदालत से गुहार लगाई गई थी कि चूंकि वह मामले कि जांच कर रही है तो इस स्थिति में सीबीआई को सील बंद लिफाफे में रिपोर्ट दायर करने की अनुमति दी जाए, ताकि उनके द्वारा की गई जांच सार्वजनिक न हो। दूसरी ओर सीबीआई ने चंडीगढ़ स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सर्कल कार्यालय से घोटाले से संबंधित जमा राशि का रिकॉर्ड एकत्र किया। इसके लिए सीबीआई की एक टीम चंडीगढ़ गई। बुधवार को वहां से यह टीम इससे संबंधित रिकॉर्ड एकत्र कर शिमला लाई है। पिछले दिनों ही सीबीआई ने शिमला में बैंक अधिकारियों से भी पूछताछ की है। 

सरकारी गवाह बनेंगे बैंक अधिकारी 
सीबीआई विभिन्न बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकारी गवाह बनाने जा रही है। इनमें से कई से सीबीआई पूछताछ कर चुकी है और उनकी गवाही ले चुकी है। अब कोर्ट में चार्जशीट पेश करने के बाद इनसे वहां भी गवाही ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें