फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई की दूसरे दिन भी कई संस्थानों पर दबिश

Wed, 15 May 2019 11:11 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ों के छात्रवृत्ति घोटाले में प्रदेश सरकार की सिफारिश पर मामला दर्ज करने वाली सीबीआई ने अब जांच का दायरा बढ़ा दिया है। सोमवार को 22 शैक्षणिक संस्थानों के परिसरों में दबिश देने के बाद मंगलवार को भी दर्जन भर संस्थानों के परिसरों पर दबिश दी।

विज्ञापन


 250 करोड़ से ज्यादा के इस घोटाले की जांच में जुटी जांच एजेंसी ने दो दिन की दबिश के दौरान संस्थानों से छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यार्थियों का ब्योरा लेने के साथ ही संस्थानों के अकाउंट्स संबंधी दस्तावेजों के अलावा कंप्यूटरों और हार्ड डिस्क कब्जे में ले लिए।

छात्रवृत्ति से संबंधित सभी तरह के दस्तावेज सीज किए हैं। सीबीआई सूत्रों के अनुसार अब तक की छानबीन में जांच एजेंसी को यह जानकारी मिली है कि कुछ संस्थानों ने अपने ही किसी कर्मचारी के नंबर कई बैंक खातों में दर्ज कराए।
विज्ञापन


उन कर्मचारियों से भी शुरुआती पूछताछ की गई है। सीबीआई यह भी जांच कर रही है जिन छात्रों को छात्रवृत्ति मिली, उसमें से कहीं संस्थानों ने कुछ हिस्सा तो नहीं लिया।

बता दें कि सरकार बनने के बाद जयराम सरकार ने मंत्री रामलाल मारकंडा की शिकायत के बाद साल 2013-14 से लेकर 2016-17 तक 2.38 लाख एससी/एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को जारी छात्रवृत्ति में कथित घोटाले की विभागीय जांच शुरू कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें