फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाला: सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि से कब्जे में लिया रिकॉर्ड

Sun, 06 Oct 2019 11:19 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
250 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर से शिक्षण संस्थानों के माध्यम से जारी डिग्रियों का रिकॉर्ड ले लिया है। इसमें वर्ष 2013 से लेकर 2016 तक शिक्षण संस्थानों में विभिन्न ट्रेड में डिग्री करने वाले विद्यार्थियों का ब्योरा शामिल है।
विज्ञापन


परीक्षा शाखा की विशेष टीम ने कई दिनों की मेहनत के बाद इस काम को अंजाम दिया है। यह पूरा काम विवि के विशेष अधिकारी की देखरेख में किया गया था। हाल ही में सीबीआई के अधिकारी ने इस पूरे रिकॉर्ड को कब्जे में लिया है।

इसमें उन विद्यार्थियों की जानकारियां भी हैं, जिनके नाम पर फर्जी तरीके से डिग्रियां जारी होने के आरोप हैं। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों के माध्यम पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को डिग्रियां जारी करता है।
विज्ञापन


इसे लेकर सीबीआई ने कुछ दिन पहले ही हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय को लेटर जारी कर इस संबंध में सूचना मांगी थी और इसके बाद रिकॉर्ड सीबीआई ने अपने कब्जे में ले लिया है।

 
विज्ञापन

मृतक बच्चों के नाम से हड़प ली छात्रवृत्ति

तकनीकी विवि ने रिकॉर्ड की स्क्रूटनी करने के लिए बाकायदा एक अधिकारी को जिम्मा सौंपा है। जिनकी देखरेख में सारा कार्य किया जा रहा है। अब केंद्रीय जांच एजेंसी रिकॉर्ड का अवलोकन करेगी।

इसके बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सीबीआई की जांच में पता चला है कि निजी शिक्षण संस्थानों ने मृतक बच्चों के नाम से भी छात्रवृत्ति हड़प ली।

इसमें ऊना के एक निजी संस्थान में दो ऐसे बच्चों के मामले सामने आए हैं, जिन्होंने विभिन्न ट्रेड में डिप्लोमा करने के लिए आवेदन किया था। मगर इसके बाद विभिन्न कारणों से उनकी मौत हो गई। लेकिन, संस्थान इनके नाम पर फर्जी तरीके से छात्रवृत्ति हड़पता रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें