फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सीजीएसटी मामले में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार करने में जुटी सीबीआई

Tue, 16 Jul 2024 12:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सीबीआई को अंदेशा है कि सीजीएसटी नंबर जारी किए जाने पर पैसों के लेनदेन का यह मामला पहले से चल रहा होगा? 
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीजीएसटी मामले में सीबीआई अधीक्षक और निरीक्षक के खिलाफ चार्जशीट तैयार करने में जुट गई है। सीबीआई के पास इन दोनों के खिलाफ पुख्ता सबूत बताए जा रहे हैं। सप्ताह के भीतर चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में पेश की जाएगी। सीबीआई को अंदेशा है कि सीजीएसटी नंबर जारी किए जाने पर पैसों के लेनदेन का यह मामला पहले से चल रहा होगा? ऐसे में सीबीआई इसकी परतें खंगालने में जुटी है। दो महीने के भीतर कितने नंबर जारी हुए हैं। इसका भी रिकाॅर्ड देखा जा रहा है। वहीं, सीबीआई दोनों के बैंक खातों को भी खंगाल रही है। सीजीएसटी कार्यालय से कुछ अहम दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं।

विज्ञापन


आरोपियों के ठिकानों पर दी गई दबिश के बाद जांच में कई नए तथ्य सामने आए हैं। उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने एक शिकायत के आधार पर सीजीएसटी इंस्पेक्टर और अधीक्षक को 8 हजार की रिश्वत मांगने व स्वीकार करने से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। शिकायतकर्ता के आरोपों को सत्यापित करने के लिए सीबीआई पुलिस अधीक्षक राजेश चहल की ओर से आरोपियों को रंगहाथ पकड़ने के लिए चार सदस्यीय टीम बनाई गई थी। जांच अधिकारी ने 32 जीबी क्षमता के एक नए मैमरी कार्ड के साथ एक डीवीआर की व्यवस्था की। शिकायतकर्ता को सीजीएसटी कार्यालय में भेजा गया। इस दौरान जो भी वार्ता हुई है,उसकी रिकॉर्डिंग की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें