फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टिकट सवारियों को पकड़वाओ, एक महीने तक मुफ्त यात्रा करो

Fri, 24 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना टिकट सफर करने वाली सवारियों को पकड़वाने के लिए परिवहन निगम शिकायतकर्ता को एक महीने तक निशुल्क यात्रा का तोहफा देगा। प्रतिदिन यह व्यक्ति हिमाचल में 50 किलोमीटर तक का निशुल्क सफर कर सकेगा।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री जीएस बाली ने इसकी पुष्टि की है। कुछ दिन पहले कांगड़ा जिले में छापेमारी के दौरान एक बस में 12 सवारियों के पास टिकट नहीं पाई गई थी। इसके बाद परिवहन निगम के अधिकारियों ने परिचालक और सवारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई थी।

इस घटना के सामने आते ही परिवहन निगम को यह फैसला करना पड़ा। अब टांकेबाज सरकारी कंडक्टरों और बसों में बिना टिकट यात्रा करने वाली सवारियों को पकड़ने के लिए परिवहन निगम ने नई पहल शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां दे शिकायत, पाइए सुविधा

परिवहन मंत्री जीएस बाली - फोटो : अमर उजाला
लोगों को ऐसी सवारियों की सूचना परिवहन निगम को देनी होगी। सही सूचना देने वाले यात्रियों को परिवहन निगम की बसों में एक महीने तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यही नहीं शिकायतकर्ता प्रतिदिन 50 किलोमीटर तक एचआरटीसी की बसों में निशुल्क सफर कर सकेगा।

अगर सवारियों को टिकट नहीं दिया जाता है तो वे कंडक्टर से इसकी मांग कर सकते हैं। परिचालक को पावर है कि वह सवारियों को टिकट दिखाने के बारे में पूछ सकता है।

छापामारी के लिए स्पेशल टीम तैयार
एचआरटीसी की हर बस में डिपो के नंबर लिखे हैं। सवारियों को बस के भीतर से ही आरएम या फिर दफ्तर के नंबर पर फोन करना होगा। परिवहन निगम ने बसों में छापामारी के लिए स्पेशल टीम तैयार की है। यह टीम तुरंत मौके पर पहुंच कर कार्रवाई अमल में लाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें