फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों से जातीय भेदभाव मामले में हेडमास्टर समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 28 Feb 2018 12:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

हाई स्कूल चेष्टा में सामने आए जातीय भेदभाव मामले में पुलिस ने आखिरकार मुख्याध्यापक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक शिक्षक और मिड-डे मील वर्कर शामिल हैं।

विज्ञापन


भुंतर पुलिस थाना में मुख्य अध्यापक समेत तीन लोगों से घंटों कड़ी पूछताछ की गई। रात करीब नौ बजे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। अब हेडमास्टर और शिक्षक पर निलंबन की गाज गिर सकती है। पुलिस की पहली गिरफ्तारी से मामले में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

भुंतर थाना में रोजाना मामले से जुड़े दो-तीन लोगों को तलब कर पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को घटना के दौरान हाई स्कूल चेष्टा में तैनात मुख्य अध्यापक, शिक्षक व मिड-डे मील वर्कर को पूछताछ के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन


तीनों से घटनाक्रम को लेकर घंटों कड़ी पूछताछ की गई। फूंक-फूंक कर कदम रख रही कुल्लू की स्मार्ट पुलिस अब इस मामले में 12 बच्चों समेत तीस से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है।  इधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामले में पूछताछ जारी है। तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

यह है मामला
गौर रहे कि पीएम नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान हाई स्कूल चेष्टा में जातीय भेदभाव का मामला सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर हुआ था। इस पर जांच बिठाई गई थी।

मामले में जातीय भेदभाव की पुष्टि हुई थी और भुंतर पुलिस थाना में मुकद्मा दर्ज किया गया था। इसके बाद डीएसपी मनाली शेर सिंह की अध्यक्षता में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें