फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से अश्लील बातें करने का मामला: आरोपी कार्यकारी प्रिंसिपल भेजा जेल, मोबाइल खोलेगा कई राज

Tue, 04 Jan 2022 01:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू

सार

रोहड़ू में स्थित सीमा कॉलेज में छात्राओं के साथ फोन पर अश्लील बातें करने के आरोप में गिरफ्तार कार्यकारी प्रिंसिपल को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी का मोबाइल कब्जे में लिया गया है। इसे जांच के लिए फोरेंसिंक लैब भेज गया है। 
विज्ञापन
आरोपी कार्यकारी प्रिंसिपल भेजा जेल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू में स्थित सीमा कॉलेज में छात्राओं के साथ फोन पर अश्लील बातें करने के आरोप में गिरफ्तार कार्यकारी प्रिंसिपल को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने रिमांड का समय पुरा होने के बाद आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने प्रिंसिपल के फोन को कब्जे में लेने के बाद फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। फोन की कॉल डिटेल से कई राज खुल सकते हैं। 

विज्ञापन


सीमा कॉलेज की दो छात्राओं की ओर से कार्यकारी प्रिंसिपल के खिलाफ दो अलग-अलग मामले पुलिस थाना रोहडू में दर्ज किए करवाए गए हैं। दो अन्य छात्राओं की ओर से एक शिकायत शिक्षा विभाग के पास जांच के लिए लंबित है। प्रिंसिपल के खिलाफ दोनों मामले पोक्सो एक्ट में दर्ज किए गए हैं। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी कार्यकारी प्रिंसिपल को पुलिस ने तीन दिन पहले गिरफ्तार किया था। 

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। फोन की कॉल डिटेल ही सभी आरोपों को पुख्ता करने में अहम भूमिका निभा सकती है। आरोपी के खिलाफ कॉलेज में उसके कार्यकाल में की गई कुछ भर्तियों और वित्तीय मामलों की विभागीय जांच  शुरू करने की तैयारी भी चल रही है। डीएसपी रोहडू चमन लाल ने कहा न्यायालय से आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी का मोबाइल कब्जे में लिया गया है। इसे जांच के लिए फोरेंसिंक लैब भेज गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें