फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: सांख्यिकी कार्यालय सोलन के अधिकारियों और कर्मियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

Fri, 06 Feb 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

जिला सांख्यिकी कार्यालय सोलन में अनुसंधान अधिकारी पद पर तैनात रहे हाब्बन क्षेत्र के कोढ़ब बागना निवासी प्रेम प्रकाश भगनाल की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला सांख्यिकी कार्यालय सोलन में अनुसंधान अधिकारी पद पर तैनात रहे हाब्बन क्षेत्र के कोढ़ब बागना निवासी प्रेम प्रकाश भगनाल की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को अधिकारी की पत्नी प्रीति के बयान पर पुलिस के अज्ञात कर्मचारियों और अधिकारियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि अनुसंधान अधिकारी ने सुसाइड नोट में किसी का नाम नहीं लिखा था, इसलिए अभी अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। जांच में जैसे आगे जिसके नाम सामने आएंगे, उन्हें एफआईआर में नामजद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बयान में उन्होंने सुसाइड नोट के आधार पर कड़ी कार्रवाई करवाई करने की मांग की है। जिन लोगों के कारण उनके पति को आत्महत्या जैसा कदम उठाने पर विवश होना पड़ा उन्हें बक्शा नहीं जाए। पुलिस ने बयान के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। उधर, अनुसंधान अधिकारी की पत्नी ने शिकायत में कहा कि विभागीय अधिकारी उनके पति को तंग करते थे, जिस कारण ही उन्होंने आत्महत्या की है। उन्होंने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनके मुताबिक उनके पति ने सुसाइड नोट में लिखा था कि वह अपने कार्य स्थल व मुख्यालय से संबंधित मामलों से परेशान थे। यही नहीं, चंबा से स्थानांतरण व नियमितीकरण के मामले में भी उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें